उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 75 हेरिटेज स्थलों पर किए जाएंगे कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 75 हेरिटेज स्थलों पर किए जाएंगे कार्यक्रम आयोजित

[ad_1]

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के 75 हेरिटेज स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करने किया जाएगा। आयुष मंत्रालय ने नैनीताल, केदारनाथ धाम एवं हर की पैड़ी हरिद्वार को राष्ट्रीय महत्व के उन 75 विशिष्ट स्थलों में चयनित किया गया है, जिनमें कार्यक्रम भारत सरकार के स्तर से आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन मत्स्य मंत्रालय, विधि एवं न्याय मंत्रालय एवं पंचायती राज्य मंत्रालय के सहयोग से होगा।

आयुष सचिव डा. पंकज कुमार पाडेय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि परमार्थ निकेतन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन की समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही प्रदेश के 75 अन्य चयनित स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियां भी जनपद स्तर से पूरी करने के निर्देश उन्होंने दिए।

उन्होंने बताया कि समस्त हेल्थ एवं वेलनेस केंद्रों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। जहां ग्राम प्रधानों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी विभागों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। आयुर्वेद निदेशक डा. अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारियों को 75 चयनित स्थलों पर योग सत्र आयोजित कराए जाने के लिए बजट जारी किया जा चुका है।



[ad_2]

Source link

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *