ट्विटर से निकाले गए 50 फीसद कर्मचारियों को एलन मस्क ने बुलाया वापस

ट्विटर से निकाले गए 50 फीसद कर्मचारियों को एलन मस्क ने बुलाया वापस

ट्विटर से 50 फीसद कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बाद यू-टर्न लिया है। ट्विटर ने छंटनी के शिकार कर्मचारियों में से कुछ कर्मचारियों से काम पर वापस करने की अपील की है। बर्खास्त कर्मचारियों से कंपनी की ओर से ‘Please Come Back’ की गुजारिश की गई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को गलती से निकाल दिया था, जिन्हें वापस आने के लिए कहा जा रहा है। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि एलन मस्क ने कितने कर्मचारियों से वापस काम पर आने के लिए कहा है।

ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले दुनिया के नंबर एक अमीर एलन मस्क पिछले कई दिनों से कंपनी ने नए नियमों और कर्मचारियों की छंटनी को लेकर सुर्खियों में हैं। मस्क ने अपने ऑपरेशन क्लीन के तहत भारत में ट्विटर की लगभग पूरी टीम को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

बीते शुक्रवार को कर्मचारियों जबरदस्त छंटनी के बाद एलन मस्क ने इसकी बड़ी वजह का ट्वीट के जरिए बताई थी। उन्होंने कहा था, ‘कंपनी के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ट्विटर को रोजाना करीब 40 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। उन्होंने ये भी बताया था कि कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों को तीन महीने के सेवरेंस पैकेज का ऑफर दिया गया है, जो कानूनी बाध्यता से 50 फीसद अधिक है। शुक्रवार को करीब 3700 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इतने बड़े स्तर पर छंटनी के बाद अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो रहा है और उन्होंने यू-टर्न ले लिया है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *