देवप्रयाग में पुलिस ने नकली नोटों के गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

देवप्रयाग में पुलिस ने नकली नोटों के गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

[ad_1]

नई टिहरी। देवप्रयाग में नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक दिल्ली पुलिस का सिपाही भी शामिल है। चारों आरोपियों ने बताया कि चारधाम यात्रा में वह नकली नोट चलाने के लिए आये थे।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीती शाम देवप्रयाग में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोट देकर खरीददारी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने देवप्रयाग में चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान एक कार को जब पुलिस ने रोका तो उसमें सवार व्‍यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से 200 रुपये के चार जाली नोट बरामद हुए।

इस मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है कार सवार चार आरोपियों के खिलाफ देवप्रयाग थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



[ad_2]

Source link

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *