फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022 की हुई घोषणा, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, शेरशाह बेस्ट फिल्म

फिल्मफेयर अवॉर्ड 2022 की हुई घोषणा, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब, शेरशाह बेस्ट फिल्म

[ad_1]

नई दिल्ली। 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की घोषणा की गई है। इसमें बेस्ट एक्टर रणवीर सिंह को फिल्म 83 के लिए और बेस्ट एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए दिया गया। इस साल की बेस्ट फिल्म अवॉर्ड सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टरार शेरशाह को दिया गया। वहीं, बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब फिल्मफेयर का यह अवॉर्ड किसी महिला को दिया गया है।

विष्णुवर्धन पुरी ने डायरेक्ट की है शेरशाह
फिल्म शेरशाह की कहानी परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है। विक्रम ने पाकिस्तान से हुए करगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। शेरशाह में कैप्टन विक्रम का रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया था। वहीं इस फिल्म में कियारा आडवाणी विक्रम की प्रेमिका डिंपल के रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म को विष्णुवर्धन पुरी ने डायरेक्ट किया था।

कौसर मुनीर ने टशन फिल्म से किया था डेब्यू
म्यूजिक लिरिसिस्ट कौसर मुनीर को 67 फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया। कौसर को यह अवार्ड फिल्म 83 में लिखे गए गाने श्लहरा दोश् के लिए दिया गया है। फिल्मफेयर में बेस्ट लिरिसिस्ट का अवार्ड को जीतने वाली वो पहली महिला हैं। मुनीर का जन्म मुंबई के बांद्रा में हुआ। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज से इंग्लिश साहित्य की पढ़ाई पूरी की। मुनीर हमेशा से ही संगीत में रुचि रखती हैं, यही वजह थी को लिरिक्स राइटिंग में उनका रुझान रहा। पढ़ाई पूरी करने के बाद मुनीर मीडिया में रिसर्च वर्क से जुड़ा काम करने लगी।

मुनीर ने अपने करियर की शुरुआत फेमस टेलिविजन शो जस्सी जैसी कोई नहीं धारावाहिक से की थी। इसके बाद लिरिसिस्ट ने कई फिल्मों और टीवी शोज के संगीत लिखे। उन्होंने फिल्म टशन के गाने श्फलक तक साथ चलश् से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, डियर जिंदगी और धूम 3 जैसी फिल्मों के सॉन्ग लिरिक्स लिखे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बतौर स्क्रिप्ट राइटर भी कई फिल्मों में काम किया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो मुनीर ने साल 1997 में एक्टर निर्मल पांडे से शादी की हालांकि कुछ ही सालों बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने नवीन पंडित से शादी की। आज दोनों की एक बेटी है जिसका नाम सोफिया पंडित है।



[ad_2]

Source link

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *