राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पहुंची दिल्ली, कल करेंगी नामांकन दाखिल

राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पहुंची दिल्ली, कल करेंगी नामांकन दाखिल

[ad_1]

दिल्ली। राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंच गईं। वे शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगी। उनका मुकाबला विपक्ष के साझा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से होगा। 

दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा भाजपा नेता मनोज तिवारी ने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इससे पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में भावी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री ने कहा कि मां राष्ट्रपति बनने जा रही हैं, यह अविश्वसनीय लग रहा है। ओडिशा की एक बैंक में कार्यरत इतिश्री ने कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है। हमें अब भी भरोसा नहीं हो रहा है कि ऐसा होने जा रहा है। इतिश्री ने कहा कि मां को भी यह भरोसा नहीं था।   



[ad_2]

Source link

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *