सिने अभिनेता हेमंत पाण्डे ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

सिने अभिनेता हेमंत पाण्डे ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

[ad_1]

देहरादून। जाने माने सिने अभिनेता हेमंत पांडे ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। श्री दरबार साहिब की आभा देखकर वह अभिभूत हो गए। उन्होने श्री दरबार साहिब के भित्ती चित्रों को भी करीब से देखा व उनके पौराणिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। देहरादून के इतिहास व नामकरण में श्री दरबार साहिब के महत्व को जानकर वह अभिभूत दिखे। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

हेमंत पांडे देहरादून का नाम दून कैसे पड़ा, इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सिने अभिनेता हेमंत पाण्डे का स्वागत किया गया। उन्होंने श्री दरबार साहिब में श्रीमहंत साहिबानों के गद्दीनशीन होने, श्री दरबार साहिब में उनके कार्यकाल, श्री दरबार साहिब की दीवारों पर बने भित्ती चित्रों से जुड़े पौराणिक विषयों व संदेशों के बारे में श्री महाराज से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। हेमंत पांडे ने कहा कि श्री दरबार साहिब उत्तराखंड ही नहीं देश की एक अनमोल धरोहर है। ऐतिहासिक, दार्शनिक व धार्मिक पृष्ठभूमि से जुड़ी इस अनमोल धरोहर का संरक्षण बहुत जरुरी है।



[ad_2]

Source link

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *