हर घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने पार्टी के सांसदों, विधायकों को 20 लाख से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराने का दिया टारगेट

हर घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने पार्टी के सांसदों, विधायकों को 20 लाख से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराने का दिया टारगेट

[ad_1]

देहरादून।  हर घर तिरंगा अभियान को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने पार्टी के सांसदों, विधायकों, नगर निगमों के मेयर, जिला पंचायतों और निकायों के अध्यक्ष को तिरंगा लगाने के टारगेट दे दिए हैं। प्रदेश सरकार व पार्टी ने राज्य में मिलकर 20 लाख से अधिक घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य बनाया है।

इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक पार्टी सांसद को 30 हजार झंडों का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा पार्टी के प्रत्येक विधायक को तीन हजार, भाजपा शासित नगर निगम के मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष को 10-10 हजार, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों को तीन-तीन हजार तिरंगा संबंधित क्षेत्रों में स्थित घरों में फहराने की जिम्मेदारी दी गई है।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक, तिरंगा पार्टी के स्तर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सुविधा के हिसाब से सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि अपने स्तर से भी तिरंगा खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्षों को भी जिम्मेदारी दी गई है।



[ad_2]

Source link

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *