हथियारबंद बदमाशों ने मस्जिद में की ताबड़तोड़ फायरिंग, नमाज पढ़ रहे 7 लोगों की मौत

हथियारबंद बदमाशों ने मस्जिद में की ताबड़तोड़ फायरिंग, नमाज पढ़ रहे 7 लोगों की मौत

कडूना। नाइजीरिया के कडूना में हथियारबंद बदमाशों ने एक मस्जिद पर हमला बोल दिया। इस हमले के दौरान मस्जिद में लोग नमाज पढ़ रहे थे। बंदूकधारियों ने मस्जिद के अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के कहर की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी भयानक हमले हो चुके हैं। यह अफ्रीकी देश लंबे समय से दुर्दांत आतंकी संगठन बोको हरम के हमले का सामना कर रहा है। इस संगठन ने अब तक देश में कई सुसाइड अटैक और गोलीबारी के जरिए सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। नाइजीरिया में मुस्लिम और ईसाई लोगों के बीच दंगे भी लगातार होते रहे हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *