जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए हुआ ठप

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी, भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए हुआ ठप

जम्मू-कश्मीर। मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण भूस्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए ठप हो गया है। रामबन जिले के बनिहाल इलाके में कई जगहों पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

इसको देखते हुए प्रशासन ओर यातायात पुलिस ने आवाजाही बंद कर दी है। जम्मू, कठुआ, उधमपुर और रामबन जिले में सुबह से ही बारिश जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 23 जनवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें 23 जनवरी को कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वीरवार को जम्मू समेत कई जिलों में मौसम साफ रहा। हालांकि कई हिस्सों में बादल भी छाए रहे, जिससे दिन में धूप का अहसास तो रहा है लेकिन रात में ठिठुरन भी बढ़ी है।

जम्मू में शुक्रवार सुबह से ही बारिश जारी है। सुबह के 11 बजे तक कई स्थानों पर हल्की बारिश जारी थी। यहां अधिकतम तापमान 18.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.1, बटोत में 1.1, कटड़ा में 6.8 और भद्रवाह में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *