साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा प्रमुख रामरहीम 20 दिन के पैरोल पर आज आ सकता है जेल से बाहर

साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा प्रमुख रामरहीम 20 दिन के पैरोल पर आज आ सकता है जेल से बाहर

हरियाणा। साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा प्रमुख रामरहीम 20 दिन के पैरोल पर आज कभी भी बाहर आ सकता है। गुरुवार दोपहर हनीप्रीत वकील हरीश छाबड़ा के साथ सुनारिया जेल पहुंची और राम रहीम से मुलाकात की। दोनों एक बजे के करीब सुनारिया जेल पहुंचे थे और ढाई बजे रवाना हुए। अनुमान है कि रामरहीम शुक्रवार या शनिवार को पैरोल पर बाहर आ सकता है। हालांकि अभी जेल प्रशासन के पास पैरोल के लिए आधिकारिक आदेश नहीं पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार सिरसा स्थित डेरे में दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी को अवतार दिवस मनाया जाता है। इस दिन डेरे में भंडारे के साथ सत्संग भी होता है। रामरहीम इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है। बताया जा रहा है कि इसके चलते जेल प्रशासन के माध्यम से सरकार से 20 दिन का पैरोल मांगा है। जेल मंत्री रणजीत चौटाला कह चुके हैं कि मंडल आयुक्त को इस पर निर्णय लेना है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *