पाकिस्तान में भूस्खलन से आठ बच्चों की मौत

पाकिस्तान में भूस्खलन से आठ बच्चों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन में आठ बच्चों की मौत हो गई। बचाव अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकारी बचाव 1122 ने एक बयान में कहा कि कुछ बच्चे शांगला जिले में एक टीले के नीचे स्थित मैदान में गुरुवार को क्रिकेट खेल रहे थे। उसी समय हुए भूस्खलन में नौ बच्चे दब गए। बीती देर रात एक घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद रेस्क्यू 1122, स्थानीय स्वयंसेवकों और पाकिस्तान सेना की बचाव टीमों ने मलबे से आठ शव और एक घायल बच्चे को बरामद किया।

स्थानीय लोगों ने पुष्टि की है कि मलबे के नीचे अब कोई लापता बच्चा नहीं है। बचाव दल ने कहा कि इलाके में बुधवा से हो रही भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *