हिमाचल में बादल फटने से पांच लोग लापता, 170 की आबादी को रातों- रात सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

हिमाचल में बादल फटने से पांच लोग लापता, 170 की आबादी को रातों- रात सुरक्षित स्थानों पर किया शिफ्ट

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल गांव में बादल फटने से हुई भारी तबाही के बाद एक परिवार के पांच लोगों लापता बताये गये है। हालांकि 70 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
आज सुबह प्राप्त जानकारी के अनुसार बादल फटने से कुलदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति घर का जमीनजोद हो गया है और परिवार के पांच सदस्य लापता बताए गये हैं। बादल फटने से तीन घर उसकी चपेट में आ गए है। गिरि नदी का जल प्रवाह भी बढ़ गया है।

प्रशासन ने रात को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को सूचित कर दिया था। गुरूवार सुबह टीम मौके पर तो पहुंच गई लेकिन राहत और बचाव अभियान शुरू नहीं किया जा सका था। सुबह तक भी पांवटा साहिब मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। रात को ही छह से अधिक जेसीबी मशीनों को राजमार्ग की बहाली के लिए लगाया गया था, लेकिन राजमार्ग बहाल नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कुलदीप सिंह (62), जीतो देवी (55), रजनी देवी (31), नितेश (10), दीपिका (8) लापता है।

समूचे इलाके से करीब 170 की आबादी को रातों-रात ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। सुबह मिली जानकारी के मुताबिक 50 से 70 बीघा भूमि में पानी के तेज बहाव ने बह गयी है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय युवाओं और पुलिस के जवानों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। पांवटा साहिब के पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बीती रात ही करीब 170 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।

तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि सुबह आठ बजे के आसपास तलाश अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तबाही हुई है। करीब 50 से 70 बीघा भूमि प्रभावित हुई है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *