हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला बोले- मोदी के नाम पर नहीं अपने काम पर नगर निगम चुनाव लड़े भाजपा

हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला बोले- मोदी के नाम पर नहीं अपने काम पर नगर निगम चुनाव लड़े भाजपा
Spread the love

शिमला। शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रेस वार्ता की। राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने शिमला में विकास नहीं किया। भाजपा मोदी के नाम पर नहीं बल्कि अपने काम पर चुनाव लड़े। शिमला में कांग्रेस ने ही विकास किया है और भाजपा ने पटरी से उतारा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला को भाजपा ने कंकरीट का जंगल बना दिया है।

भाजपा मोदी के नाम पर नहीं, पिछले पांच साल में किए कामों के आधार पर चुनाव लड़े। भाजपा शासन में शिमला अपना गौरव खो चुका है। कांग्रेस उसे लौटाने का काम करेगी। कांग्रेस सरकार शिमला को तारों के जाल से छुटकारा दिलाएगी। हमने सत्ता में आते ही एटिक को नियमित किया है। शिमला नगर निगम की जनता से अनुरोध है कि कांग्रेस को निगम चुनावों में समर्थन दें। शिमला शहर के कायाकल्प के लिए कांग्रेस सरकार कृत संकल्प है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *