किच्छा में STF की बड़ी कार्रवाई, 15.70 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
किच्छा- STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए किच्छा कोतवाली क्षेत्र में किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त से लगभग 15.70 लाख अंतरराष्ट्रीय मूल्य की कुल 52.46 ग्राम हेरोइन बरामद की।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशो के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ.श्री अजय सिंह द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) एस.टी.एफ. को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है । इसी क्रम में उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमायूँ टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर एक अभियुक्त से कुल 52.46 ग्राम हीरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 15.70 लाख रुपए है।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वो बहेड़ी से सस्ते दामों में हेरोइन खरीदकर उसे लालपुर,किच्छा,रुद्रपुर क्षेत्र में ऊंची कीमत पर बेचा करता था।
STF द्वारा अभियुक्त के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।।
गिरफ्तार अभियुक्त –
गुरमुख सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरू द्वारा वाली गली लाल पुर किच्छा उधम सिंह नगर
उम्र लगभग 50 साल
बरामदगी –
1- 52.46 ग्राम हेरोइन
2- एक मोटरसाइकिल UK06J5873
STF एंटी नार्कोटिक्स टीम –
1. निरीक्षक पावन स्वरुप
2. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
3. आरक्षी इसरार अहमद
कोतवाली किच्छा पुलिस टीम
1- SHO रवि सैनी
2- SI बसंत कुमार
3- हे काo दीपक सिंह चौहान
