वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय बने रोहित शर्मा, सचिन-विराट के क्लब में हुए शामिल

वनडे में 10 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय बने रोहित शर्मा, सचिन-विराट के क्लब में हुए शामिल

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज किया है। वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज और छठे भारतीय बन गए हैं। एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका के खिलाफ जैसे ही रोहित शर्मा ने 22 रन पूरे किए वो वनडे क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले कुल 15वें बल्लेबाज बन गए। वह सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज भी हैं।

यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारत की नजरें सुपर 4 स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान पर हैं। शर्मा श्रीलंका के खिलाफ अपना 50वां वनडे खेल रहे हैं। 2007 में आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करते हुए रोहित के नाम 30 शतक, 50 अर्धशतक और 2 दोहरे शतक दर्ज हैं।

सबसे तेज 10,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज 
विराट कोहली (भारत) 205 पारी
रोहित शर्मा (भारत) 241 पारी
सचिन तेंदुलकर  259 पारी
सौरव गांगुली  263 पारी
रिकी पोंटिंग  266 पारी

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *