मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें दूसरे कार्यकाल की दी बधाई
![मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें दूसरे कार्यकाल की दी बधाई मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष से भेंट कर उन्हें दूसरे कार्यकाल की दी बधाई](https://opinionpower.in/wp-content/uploads/2024/06/dhami-2.jpg)
नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल की बधाई व शुभकामनाएँ दी।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिरला के अनुभव का लाभ सदन व सांसदों को मिलेगा एवं उनके कुशल नेतृत्व में सदन की कार्यवाही व्यवस्थित व सुगम रूप से संचालित होगी और हमारे देश का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा।